पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच 345 भारतीय मछुआरे ईरान से सुरक्षित रूप से भारत वापस लौट आए हैं। ये मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते भारत पहुंचे।
विदेश मंत्रालय ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ये मछुआरे मुख्य रूप से गुजरात और तमिलनाडु के तटीय इलाकों से हैं।
ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने के बाद सरकार ने भारतीय नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह वंदे भारत मिशन के तहत किया गया।
विदेश मंत्रालय ने ईरान में रह रहे सभी भारतीयों को सतर्क रहने और दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी है।